Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना के पूर्व कांग्रेसी काउंसलर पर बदमाशों ने तेजधार हथ्यारों से किया जानलेवा हमला

Spread the News

लुधियाना, 4 नवंबर | कांग्रेस नेता सुखदेव बावा पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यह हमला रात को काकोवाल रोड पर किया। वह घर के बाहर जागरण की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें बचाने उनकी पत्नी बीच में आई तो बदमाशों ने उनपर भी हमला कर दिया। इस हमले में सुखदेव बाबा के सिर में 24 और उनकी पत्नी के 20 टांके लगे हैं।

शहर के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेसी पार्षद सुखदेव बावा पर हथियार बंद युवकों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर जागरण की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बड़ी तेजी से उन पर हमला किया और फरार हो गए। बस्ती जोधेवाल पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments