Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर में खंभे पर चढ़ी मंदबुद्धि लड़की; करंट लगने से बुरी तरह झुलसी, अमृतसर रेफर

Spread the News

गुरदासपुर, 1 नवंबर | यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की दूध प्लांट के पास रेलवे के हाई वोल्टेज तारों के पुल पर चढ़ गई। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, वह करंट की चपेट में आ गई और 50 प्रतिशत तक झुलस गई।

मौके पर पहुंचे बीएसएफ जवानों ने उसे अपनी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। फिलहाल लड़की का कोई भी परिजन या रिश्तेदार सामने नहीं आया है और न ही उसकी पहचान हो सकी है। हालांकि माझा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उक्त बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी ली है।

रेलवे पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि मिल्क प्लांट के पास एक लड़की अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गई, जब वे लड़की को बचाने आए तो सेना के जवान लड़की को पहले ही अस्पताल ले जा चुके थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments