Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

गुजरात में आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने की खुदकुशी, पढ़िए दिल दहला देने वाला मामला

Spread the News

सूरत (गुजरात), 28 अक्तूबर। पालनपुर इलाके में शनिवार सुबह हैरान करने वाले एक मामले में तीन बच्चों समेत परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है, जबकि एक ने फांसी लगा ली।

मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी, पत्नी रीता, पिता कनु, मां शोभा और तीन बच्चों दिशा, काव्या और कुशल के रूप में की गई है।

पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में सोलंकी ने घर में आर्थिक तंगी का जिक्र किया है। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

सोलंकी फर्नीचर के बिजनेस से जुड़े थे और उनके साथ लगभग 35 मजदूर काम करते थे। शनिवार की सुबह उनके कर्मचारी उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया और घर का दरवाजा भी नहीं खोला तो लोग खिड़की तोड़कर अंदर गए तो उन्हें आत्महत्या के बारे में पता चला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments