फरीदकोट, 22 अक्तूबर | पड़ोसी के घर मेंहदी लगाने गई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के पति ने दुष्कर्म किया। वह उसे घर छोड़ने के बहाने आया और एक खाली प्लाट में ले गया और उसके कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी को दुष्कर्म करते देख लड़की के पिता आ गये और अपनी बेटी को बचाया। बच्ची को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि वह हमारी लड़की को साढ़े आठ बजे अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद आरोपी भाग गया। पड़ोसी महिला का पति बुध सिंह उसे छोड़ने गया। रास्ते में वह नाबालिग को एक खाली प्लॉट में ले गया। जहां उसने पहले तो लड़की की पिटाई की। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब बेटी घर नहीं पहुंची तो पिता उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो देखा कि आरोपी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की के पिता को देखकर वह भाग गया। इस मामले में ए.एस.आई. जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इसके बयान ले लिए गए हैं। रेप, पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।



