अबोहर, 21 अक्टूबर | यहां के सीड फार्म गांव के एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में ही जान दे दी। मृतक काला पीलिया से पीड़ित था। जानकारी के मुताबिक तेजिंदर पुत्र कृष्ण लाल की उम्र करीब 20 साल थी। उनके तीन भाई-बहन हैं। घर का दरवाजा बंद कर जान दे दी।
जब मृतक की मां ने दरवाजा खोला तो सबकुछ देखकर उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने बताया कि तेजिंदर को कुछ समय पहले काला पीलिया हो गया था। इस वजह से वह परेशान रहता था। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाते हुए परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।



