Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

कनाडा में पटियाला के युवक की सड़क हादसे में मौत , 2 साल पहले हुआ था विवाह

Spread the News

पटियाला, 21 अक्टूबर | ब्रैम्पटन में हुए एक सड़क हादसे में पटियाला के सब डिविजन के गांव सेलवाला के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरविंदर सिंह करीब 13 महीने पहले कनाडा गया था और वर्क परमिट पर काम कर रहा था।

शुक्रवार को जब वह काम से लौट रहा था तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके पीछे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार के पीछे खड़ा ट्रक कार पर गिर गया। हादसे में उनके जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि युवक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। गांव के सरपंच सूबा सिंह और बिक्कर सिंह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और केंद्र सरकार से शव को भारत लाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments