Home अन्य कनाडा ने चंडीगढ़ में अपना वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर किया बंद

कनाडा ने चंडीगढ़ में अपना वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर किया बंद

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर। भारत और कनाडा के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूतावास कार्यालय द्वारा वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह सेवा अब दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग कार्यालय में उपलब्ध होगी।

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक बड़े मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित एक ऑफिस के दरवाजे पर एक नोटिस चिपकाया गया है। इसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूतावास की कांसुलर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कृपया कनाडा के उच्चायोग, 7/8, शांति मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में कांसुलर अनुभाग से संपर्क करें। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि चंडीगढ़ में ये सेवाएं कब शुरू होंगी।

आपको बता दें कि कई उम्मीदवार अपने दस्तावेज और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट देने के लिए वीजा सुविधा सेवा केंद्र पहुंचते थे। यह सेंटर ग्राउंड फ्लोर पर है। यहां कई छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा का वीजा लेने आते थे। चंडीगढ़ के अलावा मुंबई और बेंगलुरु में भी इन सेवाओं पर असर पड़ा है। पंजाब के कई युवा पढ़ाई के लिए कनाडा जाते हैं। कई पंजाबियों के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य वहां बसे हुए हैं। कई वीज़ा आवेदक उनसे मिलने के लिए यहां आते हैं।