नई दिल्ली, 11 अक्तूबरः यहां के वसंत कुंज में एक ऐसा भयानक हादसा हुआ है जिसने इसी साल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुए जाफराबाद केस की यादें ताजा करा दी हैं। इस हादसे में एक शख्स टैक्सी के नीचे घसिटता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा हुआ कैसे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात उत्तरी वसंत कुंज थाने में पीसीआर कॉल मिली कि एक अज्ञात शव जिस पर चोट के गहरे निशान हैं एनएच8 के पास मिली है। शव की पहचान बिजेंद्र (43) निवासी फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302/201 के तहत केस दर्ज किया गया है।



