चंडीगढ़, 8 अक्तूबर | पुर्तगाल के एवेरो शहर में एक पंजाबी युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 30 साल का गुरप्रीत सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता है और परिवार उसे ढूंढने के लिए मदद की अपील कर रहा है। लापता युवक होशियारपुर के गांव मुखलियाना का है।
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पहले गुरप्रीत सिंह काम के बाद घर आया था और उसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।



