लुधियाना, 8 अक्तूबर | यहां एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। देर शाम एक बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। किशोरी साइकिल से घर से आटा लेने जा रही थी। गिल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची ट्रक के नीचे आ गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान जोतप्रीत के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी ड्राइवर की पहचान संचित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर को पकड़कर थाने ले जाया गया है।



