चंडीगड़। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। चन्नी को 12 जनवरी को मनसा कोर्ट में पेश होना था। मनसा कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को समन जारी किया था। अमेरिका से लौटने के बाद चन्नी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर रात गुजारी।विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने राजनीति से किनारा कर लिया और विदेश चले गए। विधानसभा सत्र के दौरान सीएम भगवंत मान ने चन्नी को उनकी कोई खबर नहीं होने पर ताना मारा था। उन्होंने कहा था कि ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में चन्नी से पूछताछ की जरूरत है।



