चंडीगढ़। जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा में लुटेरों के हाथों मारे गए कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा , ”शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा बैलट नं. 886/केपीटी जिन्होंने ड्यूटी के दौरान शहादत हासिल की है। पंजाब सरकार एक करोड़ रुपये का अनुग्रह अनुदान देगी। एचडीएफसी बैंक द्वारा 1 करोड़ रुपये का एक और बीमा भुगतान किया जाएगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।” काबिल -ए- जिकर है कि कुलदीप सिंह बाजवा ने एक कार छीन कर फरार हो रहे लुटेरों का पीछा किया था जिन्होंने उन्हें गोली मार दी लेकिन मुठभेड़ के दौरान 3 लुटेरे भी पकड़े गए।



