Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Google search engine

फिर भड़का मशहूर Kulhad Pizza Couple का मामला, पढ़ें पूरी खबर

Spread the News

जालंधर, 6 अक्तूबर ।  मशहूर Kulhad Pizza कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो का मामला फिर भड़क गया है। दरअसल, आज फिर महिला विनीत कौर द्वारा मशहूर कपल और खांबड़ा चर्च के पास्टर अंकुर नरुला के खिलाफ डी.सी. दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भूख हड़ताल पर बैठी विनीत कौर का कहना है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल और उसका समर्थन करने वाले अंकुर नरूला के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज होना चाहिए। बता दें कि इससे पहले विनीत कौर ने कुल्हड़ पिज्जा के बाहर और थाना 4 के बाहर जमकर हंगामा किया था। विनीत कौर का आरोप है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल की प्राईवेट वीडियो आने के बाद उसकी मां का बयान आया था कि 70 प्रतिशत महिलाएं ऐसा करती हैं। इस मामले पर भड़की विनीत कौर ने कहा कि कपल के परिवार वालों ने भी शर्म उतार कर फेंक दी है और बहू-बेटियों को बदनाम किया जा रहा है। बता दें कि पुलिस को 4 दिन का समय दिया गया था लेकिन अब तक केस दर्ज न होने के बाद आज वह डी.सी. दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई है।

क्या है मामला
बता दें कि उक्त कपल अपनी आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पिछले दिनों इस पूरे मामले में ACP का बयान सामने आया था, जिसमें उनका कहना था कि इस मामले में 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि टैक्निकल तौर पर कुछ रिपोर्टस आनी बाकी है और लगातार इस मामले में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments