अमृतसर। इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के सीनियर नेता राहुल गांधी ने बीते दिनों अचानक पंजाब के अमृतसर आकर सभी को चौका दिया। उनका यह आध्यात्मिक टूर तब था, जब पूरे पंजाब में कांग्रेस-AAP के बीच घमासान चल रही है, जबकि केंद्र में दोनों पार्टियां INDIA गठबंधन के लिए बैठकें कर रही हैं। राहुल गांधी यहां 48 घंटे रहे और तकरीबन 4 घंटे सेवा करने के बाद बिना कुछ कहे-बोले दिल्ली रवाना हो गए।
बता दें कि राहुल गांधी सोमवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर दोपहर काे अमृतसर पहुंचे थे। उनके अमृतसर पहुंचते ही सभी कांग्रेस वर्करों को उनके लिए इकट्ठे होने से मना कर दिया गया। स्पष्ट कहा गया कि यह एक आध्यात्मिक टूर है। तकरीबन 48 घंटे राहुल गांधी अमृतसर में रहे। लेकिन न ही राजनीतिक व न ही आध्यात्मिक तौर पर कोई टिप्पणी की। बुधवार सुबह तकरीबन 9.30 बजे वह अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।



