Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine

क्रू मेंबर्स पर भद्दी टिप्पणियों को ले कर दो विदेशी मुसाफिरों को विमान से उतारा गया नीचे डी.जी.सी.ए को आगे की कार्रवाई के लिए मामले की दे दी गई सूचना

Spread the News

मुंबई। पेशाब कांड के बाद विमानन कंपनियां सतर्क हो गई हैं। इसी बीच गोवा से मुंबई जा रहे दो विदेशी मुसाफिरों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। जानकारी के अनुसार विदेशी यात्री क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे, जिसके बाद दोनों मुसाफिरों को विमान से नीचे उतारने का निर्णय लिया गया। इन मुसाफिरों पर उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो विदेशियों को 6 जनवरी को जी8-372 गोवा-मुंबई की फ्लाइट से उतार दिया गया था। दोनों मुसाफिरों ने क्रू मेंबर्स पर भद्दी टिप्पणियां कीं और साथी मुसाफिरों को भी परेशान किया। जिसके बाद पायलट-इन-कमांड ने दोनों विदेशियों को फ्लाइट से उतारने का निर्णय लिया।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट-इन-कमांड ने बदतमीजी करने वाले दोनों विदेशी मुसाफिरों को तुरंत उतारने का फैसला किया और उन्हें एयरपोर्ट सुरक्षा को सौंप दिया गया। डीजीसीए को आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments