Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

कोहरे ने ट्रेनों व फलाइटस को भी लिया अपनी ज़द में देशभर में ठंड का दबदबा रहेगा बरकरार

Spread the News

नई दिल्ली।  देशभर में शीतलहर जारी है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों से भी ज्यादा ठंड राजस्थान और बिहार के कुछ जिलों में पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू के कटरा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान के जोबनेर (जयपुर) में लगातार चौथे दिन पारा -2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंचा और सफदरजंग में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया। सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट में 20 फ्लाइट्स डिले हुईं। हालांकि, किसी भी प्लेन के डायवर्ट होने की सूचना नहीं है। वहीं, रेलवे ने बताया कि कोहरे की वजह देशभर में 335 ट्रेनें डिले और 88 कैंसिल हुईं। 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में अगले 2 से 3 दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद कई जगहों पर टेम्प्रेचर 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने MP को लेकर आशंका जताई है कि अगले 2 दिनों में यहां का टेम्प्रेचर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

राजस्थान के कई इलाकों में माइनस में पारा जा रहा है। शनिवार को जोबनेर (जयपुर) में लगातार चौथे दिन पारा -2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चूरू में पारा वापस जमाव बिंदु यानी 0 पर पहुंच गया। फतेहपुर में भी तापमान आज 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर -1.8 पर पहुंच गया। फतेहपुर में इस सीजन में ये छठा दिन है जब पारा माइनस में गया है।

राजस्थान में आज 11 शहरों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके लिए बकायदा येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसमें शेखावाटी बेल्ट के चूरू, सीकर, झुंझुनूं के अलावा पूर्वी राजस्थान के कई जिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments