Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

बटाला: 2 नकाबपोश युवकों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली, जाने वजह..

Spread the News

गुरदासपुर, बटाला, 3 अक्तूबरः गुरदासपुर के बटाला के रंगार नंगल इलाके में देर शाम 2 नकाबपोश लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से एक निजी डिस्पैंसरी को निशाना बनाया। बाइक पर आए नकाबपोश लुटेरे डिस्पैंसरी में घुसे और पहले मालिक/डॉक्टर सरबजीत सिंह को धमकाया। जब पीड़ित ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की तो आरोपी ने गोली चला दी जिससे वह घायल हो गये और लुटेरे उनकी रिवाल्वर छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं, घायल डिस्पेंसरी मालिक को इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घायल सरबजीत सिंह ने बताया कि हमलावर अज्ञात थे और जब उन्होंने हमला किया तो डिस्पेंसरी में अन्य मरीज भी मौजूद थे जो वहां दवा लेने आए थे लेकिन अंदर घुसते ही नकाबपोश लुटेरों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने डॉक्टर को गोली मार दी।

मौके पर पहुंचे एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने डिस्पेंसरी में घुसकर डिस्पेंसरी मालिक को गोली मार दी है। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments