Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

7 जनवरी तक सर्द लहर का कहर रहेगा जारी, कोहरा भी करता रहेगा परेशान बेघर लोगों के लिए बनाए गए शेल्टर होम 

Spread the News

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत भीषण ठंड और शीत लहर की चपेट में है।  बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि तीन स्थानों पर यह 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा का 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले तीन दिन 5 से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के बठिंडा शहर में भी घना कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंठिडा के एक स्थानीय नागरिक ने बताया,बठिंडा में काफी कोहरा है। लोगों को कहीं आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।’

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती शीतलहर के चलते राय काले खां रेलवे स्टेशन के पास बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम का निर्माण किया गया है। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सदस्य, विपिन राय ने बताया, ‘हमारे पास 197 स्थायी आश्रय गृह हैं। सर्दियों के दौरान, हम दिल्ली में लगभग 250 टेंट लगाते हैं। अब हमारे पास 190 कार्यात्मक टेंट हैं और 50 स्टैंडबाय मोड में हैं। गद्दे और कंबल के अलावा, हम रहने वालों को दिन में 3 बार भोजन भी प्रदान करते हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments