Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

आठवीं कक्षा की छात्रा को क्लास में पढ़ते वक्त आया ‘हार्ट अटैक’- मची अफरा-तफरी

Spread the News

सूरत, 29 सितम्बर । एक वक्‍त था जब केवल वयस्‍कों और बुजुर्गों में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं देखने को मिलती थी। बीते कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि छोटे बच्‍चे भी लगातार इसका शिकार बन रहे हैं। पढ़ाई के बोझ ने इस समस्‍या को और विकराल कर दिया है।

ताजा मामला गुजरात के सूरत में सामने आया, जहां एक आठवीं कक्षा की छात्रा की क्‍लास में लेक्‍चर के दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि मृत्‍यु का कारण हार्ट-अटैक ही है। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद से ही बच्‍ची का परिवार सदमे में हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सूरत के गोडादरा में स्थित एक प्राइवेट स्‍कूल की है। क्‍लास में शिक्षक पढ़ा रहे थे। क्‍लास रूम बच्‍चों से खचाखच भरा हुआ था। पीड़ित बच्‍ची सबसे आगे के बेंच पर बैठी हुई थी। बच्‍ची अचानक बेसुध हो गई और नीचे गिर गई। टीचर तुरंत हरकत में आए।

शुरुआत में बच्‍ची को होश में लाने का प्रयास किया गया। जब वो ऐसा करने में विफल रहे तो फिर तुरंत ही उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। स्‍कूल परिसर में प्रत्‍येक क्‍लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस घटना का वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे बच्‍ची क्‍लास में पढ़ते-पढ़ते अचानक बेहोश हो जाती है।

वो अपने बेंच पर ही नीचे गिर जाती है। जिसके बाद क्‍लास में अचानक अफरातफरी मच गई। टीचर ने बच्‍ची को उठाने का प्रयास किया। बच्‍ची की आंखों पर पानी डाला गया। जब इसका कोई फायदा नहीं हुआ तो फिर बच्‍ची को अस्‍पताल पहुंचाया  गया। जहाँ अस्‍पताल प्रशासन ने बच्‍ची को मृत घोषित कर दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments