Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

शिमला आने से पहले पार्किंग भी करवा लें बुक

Spread the News

शिमला| नववर्ष का जश्न मनाने के लिए देश व विदेश से काफी पर्यटक शिमला पहुंचते हैं। पर्यटकों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस गाइड का काम भी करेगी। होटल कहां पर है, गाड़ी कहां पर पार्क कर सकते हैं इसकी जानकारी भी पुलिस जवान देंगे। शिमला पुलिस अपने फेसबुक पेज पर भी पर्यटकों के लिए हर तरह की जानकारी देगी।

होटल के साथ करें पार्किंग भी बुक 

पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नववर्ष मनाने के लिए यदि शिमला आ रहे हैं तो पहले होटल के साथ पार्किंग की भी बुकिंग करवा लें, नहीं तो गाड़ी पार्क करने में दिक्कत पेश आ सकती है। क्रिसमस पर शिमला में 15 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि नववर्ष पर वाहनों की संख्या 20 हजार को पार कर जाएगी। जबकि शहर में व्यावसायिक पार्किंग और रोड साइड यलो लाइन पार्किंग को मिलाकर केवल आठ से 10 हजार वाहन पार्क करने की क्षमता है।

इसके चलते पर्यटक रात के समय सड़क के किनारे पार्किंग कर देते हैं, जिससे जाम लगता है। सप्ताहांत पर होटलों में आक्युपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच रही है। वहीं नववर्ष के लिए पहले से ही शहर के होटलों में 80 से 85 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है।

शिमला में पहरा अब और कड़ा

राजधानी शिमला में सुरक्षा का पहरा अब और कड़ा होगा। शहर में 88 स्थानों पर पुलिस 219 सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसका काम शुरू हो गया है। रिज मैदान, मालरोड व आसपास के क्षेत्रों में ये कैमरे नए साल से पहले लग जाएंगे। ये साधारण नहीं बल्कि नाइट विजन वाले कैमरे होंगे। रात के समय भी पूरी फुटेज इसमें रिकार्ड होगी। इन कैमरों को लगाने के लिए 2.64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मालरोड व रिज मैदान के अलावा शहर की सड़कों पर भी दूसरे चरण में इन कैमरों को लगाया जाएगा। नाइट विजन कैमरों में हर गतिविधि की मूवमेंट कैद हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments