लुधियाना। नगर निगम जोन-D में तैनात सफाई सेवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। हमलावरों ने सफाई सेवक के हाथ की अंगुलियां तोड़ दी। यह मारपीट निगम के सुपरवाइजर के खिलाफ विजिलेंस में रिश्वतखोरी की शिकायत देने की रंजिश में की गई है।
10 दिन पहले विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा सुपरवाइजर दर्शन लाल को 6 हजार रुपए समेत पकड़ा था। पीड़ित सफाई सेवक अरुण ने बताया कि इसी रंजिश में आरोपी के बेटे अशोक कुमार और उसकी बुआ निवासी संत नगर हैबोवाल ने HDFC बैंक के सामने उससे मारपीट की। मारपीट की शिकायत मिलने के बाद थाना हैबोवाल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ धारा IPC 323, 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



