Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर : पंजाब के इस रूट में 5 दिनों तक बंद रहेगी रेल यातायात

Spread the News

फिरोज़पुर, 15 सितम्बर। यहां यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। शहर और कैंट को जोड़ने वाले पुल को ऊंचा करने के लिए फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का के बीच 21 सितंबर से 25 सितंबर तक रेल यातायात बंद करने जा रहा है। विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इलेक्ट्रिक लाइन को जोड़ने के लिए रेलवे ब्रिज को ऊंचा करना जरूरी है, जिसके लिए 17 सितंबर से 120 दिनों के लिए इसे आम यातायात के लिए बंद किया जा रहा है।

उधर, 21 सितंबर से केंट स्टेशन से फाजिल्का ट्रैक पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के दौरान कैंट स्टेशन से हनुमानगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 14601-14602 को 21 से 25 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04627 और 06988 भी 21 से 25 सितंबर तक रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 06989 और 04491 को 23 और 24 सितंबर को फाजिल्का से फिरोजपुर सिटी स्टेशन तक संचालित किया जाएगा और ये ट्रेनें कैंट स्टेशन नहीं आएंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04643, 06987 भी 24 व 25 सितंबर को यहीं से वापस होकर सिटी स्टेशन तक ही चलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments