जालंधर, 09 सितम्बर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह जालंधर के पीएपी चौक पहुंचेंगे, वह पुलिस विभाग में हाल ही में चयनित सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सुबह 8 बजे पीएपी में रखा गया है। इसके लिए सब इंस्पेक्टर मानसा का चयन किया गया है। यहां केवल उपनिरीक्षक संदीप पुनिया को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
पंजाब पुलिस मुख्यालय द्वारा मानसा के लिए सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की जो चयन सूची जारी की गई है, उसमें से 7 सब-इंस्पेक्टरों के नाम बाहर हैं। 7 में से केवल एक कुलदीप सिंह पुत्र अजायब सिंह निवासी रामपुरा फूल (बठिंडा) पंजाब से है। बाकी सभी हरियाणा के हैं ।



