अमृतसर। आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रधान मनीष अग्रवाल जी द्वारा माइनॉरिटी विंग की मीटिंग की गई। मनीष अग्रवाल जी द्वारा प्रधान बनते ही सबसे पहले माइनॉरिटी के ऊपर ध्यान देते हुए एक मीटिंग बुलाई। जिसमे सभी माइनॉरिटी के लोगो ने खूब जम कर हिस्सा लिया और बड़ी तादात में बचत भवन पहुंचे। ये अब तक की सभी मीटिंगों में सब से ज्यादा तादात रही।
मनीष अग्रवाल जी ने विश्वास दिलाया की जैसे माइनॉरिटी को दूसरी पार्टियां नजर अंदाज करती हैं और कोई सुनवाई नहीं करती तो आम आदमी पार्टी कभी ऐसा नहीं करती और पहल के आधार पर माइनॉरिटी की सुनवाई की जाएगी और काम करने वाले माइनॉरिटी वॉलिंटियर को काबिलियत के आधार पर पद से नवाजा जाएगा।
इस मौके पर पंजाब प्रधान पदम एंथोनी जी और लोक सभा इंचार्ज भुल्लर साहब, जसप्रीत सिंह जी खास तौर पर पहुंचे। पदम एंथोनी जी ने भी विश्वास दिलाया की वो हर वक्त अपने माइनॉरिटी के लिए और पार्टी के लिए हर वक्त तन मन धन से साथ है।
इस मौके पर जिला इंचार्ज खुर्शीद अहमद ने कहा की वो अपनी टीम के साथ लोगो की पार्टी की तरफ से हर तरह से सेवा कर रहे है और करते रहेंगे। इस मौके पर उनकी टीम नसीमुद्दीन, नफीस, कासिम मलिक, शकील, रफीक, समीर, गुड्डू, अजय नोएल एवं क्रिश्चियन भाई चारा आदि उपस्थित थे।



