लुधियाना। लुधियाना की प्रसिद्ध मस्जिद उम्मुल मदारिस में एग बैठक आयोजित की गई। जिस में गाज़ी उबैद उर रहमान लुधियानवी, गाज़ी अतीक उर रहमान लुधियानवी ओैर अन्य गणमान्य लोगों ने मुफ्ती सद्दाम हुसैन लुधियानवी को मुफ्ती आज़म पंजाब नियुक्त किया। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बात चीत करते हुए श्री सद्दाम हुसैन ने बताया कि मुफ्ती ए आज़म पंजाब की पदवी पर उलमा ए लुधियाना में से कई एक ये सेवाएं दे चुके हैं। यह परिवार पूरी दुनिया में कोैम एवं वतन के लिए कुर्बानियँ देने के मामले में जाना जाता है।



