Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

सोनू सूद ने कहा पंजाब को नशा मुक्त बनाएं, डीजीपी बोले धन्यवाद

Spread the News

पंजाब में नशे के खिलाफ जुड़ी एक मुहिम का नेतृत्व कर चुके फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने राज्य में लगातार बढ़ रहे नशे के मामलों पर गहरी जताते हुए आम लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत मान की नशा-मुक्त मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया है।

मोगा में जन्मे सोनू सूद को कोविड महामारी के समय मुश्किल में घिरे लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। रविवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेश को नशामुक्त बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने पंजाब के लोगों से राज्य सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने की चलाई गई मुहिम का समर्थन करने को कहा है। सोनू सूद के इस वीडियो क्लिप को डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद भी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments