Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

शाही इमाम पंजाब मौलाना लुधियानवी ने पंजाब वक़्फ़ बोर्ड द्वारा किये जा रहे कार्यों को जम कर सराहा

Spread the News

फ़ारूक़ी साहिब की अगुवाई में चौतरफा विकास कार्य बेमिसाल: उस्मान लुधियानवी

लुधियाना में स्थापित होने जा रहे हबीब गर्ल्स कॉलेज पर भी किया विचार विमर्श

Svg%3E

चंडीगढ़/जालंधर। आज पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्टेटर जनाब एम. एफ. फारूकी आईपीएस एडीजीपी को शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की ओर से पंजाब के मुसलमानों की तरक्की के लिए किए जा रहे कामों को लेकर जालंधर पीएपी में सम्मानित किया।

इस अवसर पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना उस्मान लुधियानवी ने फ़ारूक़ी द्वारा पंजाब के समूह ज़िलों में मदरसों, मस्जिदों एव क़ब्रिस्तानों की देख रेख के लिए उनके एतिहासिक कार्यों को जम कर सराहा है। शाही इमाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब पंजाब के मुसलमान वक़्फ़ बोर्ड कि कारगुज़ारियों से पूरी तरह संतुष्ट हैँ।

Svg%3E

मौलाना लुधियानवी ने अपनी बात चीत में हबीब गर्ल्ज़ कॉलेज के निर्माण कार्यों का भी ज़िक्र किया। अंत में श्री फारुकी ने कहा कि शाही इमाम पंजाब एवं पंजाब के मुसलमानो द्वारा मुझ पर भरोसा जताया गया जिसके लिए मेैं सभी का दिल से आभारी हूँ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments