लुधियाना। लाडोवाल के पास नूरपुर बेट से सोमवार रात दूध लेकर घर जा बाइक सवार 2 युवकों को टाटा ऐस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखकर एंबुलेंस को फोन किया। घायलों की पहचान मनप्रीत सिंह और दलजीत सिंह के रूप में हुई। दलजीत सिंह ने बताया कि जिस टाटा ऐस ने उन्हें टक्कर मारी वह रॉन्ग साइड से आ रही थी। उनकी बाइक को देखकर ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उससे पहले ही वह भाग निकला।
हादसे में दोनों की टांगें टूट चुकी है। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। जिसके बाद उनकी मदद से उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। चोट ज्यादा होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दलजीत ने कहा कि जिस जगह हादसा हुआ, उससे कुछ दूरी पर CCTV कैमरे लगे है। टाटा ऐस का नंबर फुटेज में जरूर कैद हुआ होगा।



