Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

वॉलीबॉल मैच खेलेंगे भगवंत मान-‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-2 का उद्घाटन आज

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा में आज ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-2 का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। उद्घाटन समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगा। इस दौरान भगवंत मान वॉलीबॉल मैच भी खेलेंगे।

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में आज पहली बार पंजाब के खेलों में शामिल रग्बी गेम भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा वॉलीबॉल और रस्साकशी के प्रदर्शनी मैच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही फिल्म अभिनेता और पूर्व रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस भी परफॉर्म करेंगे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत से पहले राज्य के सभी जिलों का दौरे के बाद खेल मशाल को बठिंडा लाया जाएगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा रोशन किया जाएगा। मार्च पास्ट में सभी जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे और खेल भावना से खेलने की शपथ लेंगे। सोमवार को ही जिला प्रशासन द्वारा फाइनल रिहर्सल समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments